NEET-PG 2024: परीक्षा 23 जून को, रिजल्ट 15 जुलाई तक, काउंसलिंग 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक

NEET-PG 2024: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET-PG 2024 की तारीखें घोषित कर दी हैं। NEET-PG 2024 परीक्षा 23 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई, 2024 तक घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 अगस्त से 15 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। 16 सितंबर से अकादमिक सत्र शुरू होगा और इस सत्र में शामिल होने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर, 2024 होगी।

NEET-PG 2024: महत्वपूर्ण तारीखें

  • परीक्षा की तारीख: 23 जून, 2024
  • परिणाम की तारीख: 15 जुलाई, 2024
  • काउंसलिंग: 5 अगस्त – 15 अक्टूबर, 2024
  • अकादमिक सत्र: 16 सितंबर, 2024 – 21 अक्टूबर, 2024

परीक्षा पैटर्न

NEET PG परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाती है। परीक्षा 800 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3.5 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

NEET PG 2024 के लिए एलिजिबिलिटी बनने के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कटऑफ तारीख 15 अगस्त 2024 है। नीट पीजी परीक्षा के लिए केवल 13 भाषाओं में ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

NEET PG 2024 के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को NMC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nmc.org.in/ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी को देखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!