समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

Heat Wave से निपटने के लिए पीएम मोदी ने IMD और NDRF को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हीट वेव (Heat Wave) और लू की स्थिति से निपटने के लिए एक अहम हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRF) को अहम निर्देश दिए गए।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों, आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। वर्ष 2024 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना देखते हुए प्रधान मंत्रालय कार्यालय ने सलाह को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद के साथ प्रसारित करने का भी निर्देश दिया।

पीएम ने जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया, बैठक में उन्होंने टेलीविजन, रेडियो, और सोशल मीडिया जैसे सभी प्लेटफार्मों पर क्षेत्रीय भाषाओं में जागरूकता सामग्री के प्रसार का निर्देश दिया।

बैठक में मौजूद रहे बड़े अधिकारी ने गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग का जल्दी पता लगाने और उसे बुझाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने राज्य और जिला स्तर पर सरकार के सभी अंगों और विभिन्न मंत्रालयों को तालमेल के साथ काम करने की जरूरत बताई।

इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Leave a comment

error: Content is protected !!