कन्नौज, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी को दुर्गंध पसंद है, इसलिए वह गौशालाएं बनवा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है, इसलिए उन्होंने इत्र पार्क बनाए। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Advertisement's
Advertisement’s

बीजेपी पर अखिलेश का निशाना

अखिलेश यादव ने कहा, “हम समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं। कन्नौज की सुगंध वाले लोग दुर्गंध को हटाएं। जिन्हें दुर्गंध पसंद है, वे गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे।” उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार गौशालाओं के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रही है।

गौशालाएं बनाम इत्र पार्क

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या पर पहले से ही बहस होती रही है। योगी सरकार ने सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखने की पहल की है। वहीं, अखिलेश यादव ने इसे निशाना बनाते हुए कहा कि बीजेपी की नीतियां नफरत और दुर्गंध की राजनीति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा, “सरकार सांड पकड़ रही है और उसका भी पैसा खा जा रही है।”

समाजवादी सिद्धांतों की बात

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, “हम समाजवादी लोग हैं और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने जो रास्ता दिखाया, उसी पर चल रहे हैं। जनेश्वर मिश्र जी के सिद्धांतों को भी हमने अपनाया है। हम भाईचारे और विकास की सुगंध फैलाने में विश्वास रखते हैं।”

Advertisement's
Advertisement’s

कन्नौज का चुनावी महत्व

कन्नौज, जिसे इत्र नगरी के रूप में जाना जाता है, समाजवादी पार्टी का पारंपरिक गढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने इसी संदर्भ में कहा, “कन्नौज के लोग सुगंध से जुड़े हैं, वे दुर्गंध को नहीं सह सकते। अगले चुनाव में जनता बीजेपी की नीतियों को पूरी तरह से नकार देगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!