Wednesday, March 11, 2026
Homeपिलानीडीके बास के सरकारी स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया: भामाशाहों व...

डीके बास के सरकारी स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया: भामाशाहों व मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, साइकिल पा कर खिले छात्राओं के चेहरे

पिलानी ब्लॉक के डीके बास के शहीद नायक बजरंग लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद विद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्या मंजू नेहरा ने अपने उद्बोधन में सतत मेहनत को सफलता की कुंजी और निरंतर अभ्यास को लक्ष्य प्राप्ति का आधार बताया। समारोह में विद्यालय विकास में योगदान करने वाले भामाशाहों तथा शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में स्कूल की कक्षा 9 व 10 में अध्यनरत 44 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में गांव के वरिष्ठ नागरिक व भामाशाह फतेह सिंह कुल्हरी, किशोर लाल जांगिड़, मंजू देवी कुल्हरी, घुमंतसर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!