शहर के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने जा रही है। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए वे सब बूथ सशक्तीकरण या ‘बूथ चलो’ के नाम से थे, लेकिन पहली बार ‘गांव चलो’ अभियान शुरू किया जा रहा है।
पार्टी इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक भेजना चाहती है। अभियान में 9 से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता चयनित गांव में 24 घंटे बिताएंगे तथा पूरे प्रदेश के गांवों और नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए गांव चलो अभियान के क्रम में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के लिए अभियान का संयोजक जिला महामंत्री राजेश दहिया को बनाया गया है।
पिलानी में आयोजित होगी कार्यशाला
पार्टी के चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार, 2 फरवरी को सुबह 11 बजे पार्टी के इस महत्वपूर्ण आभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पिलानी में रामपुरा रोड़ पर गौशाला के पास स्थित डालमिया गेस्ट हाउस में यह कार्यशाला होगी।
कार्यशाला में सभी मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, अभियान के संयोजक व सहसंयोजक, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, प्रधान, चेयरमैन, पार्षद, सरपंच, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी आदि शामिल होंगे।
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-