गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ओजटू के वरिष्ठ अध्यापक गजपाल सिंह को आज विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। गजपाल सिंह पूर्व में भी जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।
शिक्षाविद् गजपाल सिंह का यह सम्मान सत्र 2022-23 में माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने और विद्यालय के भौतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने पर किया गया।

वरिष्ठ अध्यापक गजपाल सिंह के तीन विद्यार्थियों ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में सौ में से सौ अंक प्राप्त किए तथा कुल 36 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा गजपाल सिंह की विद्यालय के भौतिक विकास में भी महत्ती भूमिका रही है। गजपाल सिंह की ही प्रेरणा से भामाशाह संजय राव ने विद्यालय को दो स्मार्ट क्लास विकसित करके दी हैं जिनकी कुल लागत लगभग चार लाख रूपये है।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य विकास धत्तरवाल ने गजपाल सिंह का साफा पहना कर सम्मान किया साथ ही उप प्राचार्य के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार तीन विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षा में सौ में से सौ अंक प्राप्त करने पर गजपाल सिंह को चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू तोगडिया ने की तथा कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य विकास धत्तरवाल द्वारा किया गया। इस मौक़े पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे: