श्योपुरा में बालाजी मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कल: आज कलश यात्रा में शामिल हुए गांव के सैंकड़ों महिला एवं पुरुष

चिड़ावा ब्लॉक के श्योपुरा गांव में नवनिर्मित बालाजी मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गांव के पुराने बूढ़िया बालाजी मन्दिर से सुबह 11 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। गांव की फेरी लगाते हुए मुख्य चौक में नवनिर्मित बालाजी मंदिर पर पहुंच कर कलश यात्रा का समापन हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ता विक्रांत जाखड़ ने बताया कि सोमवार को गांव के नवनिर्मित बालाजी मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 7:15 बजे बालाजी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा आरम्भ हो जाएगी।

कलश यात्रा में ये रहे मौजूद

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज निकाली गई कलश यात्रा में यजमान सुभाष डांगी, सरोज देवी, पं. गोपाल शर्मा, गोपी शर्मा, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक विक्रांत जाखड़, नरेश, रोहिताश्व, रामवीर, शंकर लाल, सुबेसिंह, राजेंद्र, ओमसिंह, करण सिंह, नितेश डांगी, नीरज कुमार, करतार सिंह, नंदराम डांगी, सुशील डांगी सहित बड़ी संख्या में गांव के महिला-पुरूष शामिल हुए।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!