21 जनवरी को चिड़ावा पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: डालमिया स्पोर्ट्स ग्राउंड और पंडित जी के मंदिर के पास होंगे शिविर

अधिकारियों ने किया शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा कल चिड़ावा पहुंचेगी। चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र में रविवार, 21 जनवरी को 2 जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित होंगे।

चिड़ावा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगने वाले कैंप को लेकर अधिशाषी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत व व्यवस्था समिति के गठन के आदेश जारी किए हैं। अधिशाषी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कल दिनांक 21 जनवरी को चिड़ावा शहर के डालमिया खेल मैदान व पंडित गणेश नारायण मंदिर के पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कनिष्ठ अभियंता आकाश जांगिड़ व संविदा ड्राफ्टमैन नरेंद्र के निर्देशन में स्वागत एवं व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन के बाद प्रभारी अधिकारियों ने कैंप स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था सम्बन्धी दिशा निर्देश टीम के अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए।

डालमिया खेल मैदान में आयोजित होने वाले कैम्प की समिति

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डालमिया खेल मैदान में आयोजित होने वाले कैम्प के स्वागत समिति के प्रभारी लेखा शाखा प्रभारी राजेंद्र राठी होंगे। एसबीएम शाखा से नितेश सदस्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे। वहीं सदस्य के रूप में धर्मेंद्र कुमावत, हेमराज मीणा, रघुवीर सैनी व अमित कुमार मौजूद रहेंगे।

पं गणेश नारायण मंदिर के पास आयोजित होने वाले कैंप की समिति

चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र में ही समानांतर दूसरा कैंप पं. गणेश नारायण मंदिर के पास आयोजित होगा। इस कैंप की स्वागत समिति के प्रभारी कनिष्ठ सहायक संजय चौधरी होंगे। सदस्य सचिव के रूप में कृष्ण सिंह व सदस्य के रूप में यश भारतीय कनिष्ठ सहायक, सुनील, सिद्धार्थ शर्मा, मुनेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!