Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाएक शाम स्वामी विवेकानंद के नाम : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने...

एक शाम स्वामी विवेकानंद के नाम : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, कार सेवकों और अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

चिड़ावा शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में श्री विवेकानंद मित्र परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के मौके पर एक शाम स्वामी विवेकानंद के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंचलनाथ टीला, झुंझुनूं के पीठाधीश्वर संत ओम नाथ महाराज थे। अध्यक्षता पुलिस एसआई राजपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि आरएसएस जिला संघ चालक अनिल गुप्ता, संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा, शिक्षाविद राम सिंह नेहरा, जगपाल सिंह आदि थे।





इस दौरान लोहिया पब्लिक स्कूल, सेंट विवेकानंद स्कूल, ज्ञान सिंधु पब्लिक स्कूल, नंदिनी इंटरनेशनल स्कूल, सरला पाठशाला, हर्षित ग्रुप, भूमिका, प्रियंका ग्रुप, प्रज्ञा पिनांक ग्रुप, दिव्यांगी ग्रुप, दीपिका वर्मा ग्रुप सहित काफी बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विवेकानंद बने केजी क्लास के नन्हें बच्चे ने सभी का मन मोह लिया। विवेकानंद और श्री राम पर आधारित नाटक, नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में कारसेवक के रूप में गए सुभाष शर्मा, रविकांत शर्मा, शंकरलाल वर्मा, सुरेश जलिंद्रा, बैजनाथ मोदी, मनोहर लाल जांगिड़, प्रमोद केडिया, सुशील डाबला, अमर सिंह कोकचा, नवलकिशोर मोदी, प्रभु दयाल वर्मा, रामजीलाल सैनी, सूर्यकांत जोशी, अशोक रोहिला, कैलाश लाटा, जितेंद्र सैनी, कैलाश टेलर, विद्याधर सैनी, बुधराम वर्मा और दिवंगत हुए विद्याधर हलवाई, सुखराम सोयल, श्यामलाल बसावतिया के परिजनों को सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, भगवान राम और अयोध्या की प्रतिकृति और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इनको भी किया सम्मानित

परिषद की महिला विंग की ओर से लगाए गए सिलाई प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षण देने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। श्रेष्ठ कार्य के लिए एवीवीएनएल के कार्मिक रामप्रताप, प्रकाश पारीक, ग्यारसी लाल कुमावत के साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्था की बहन स्नेहा व प्रस्तुति देने वाले बच्चों का भी अभिनंदन और सम्मान किया गया।

अतिथियों का किया अभिनंदन

इस दौरान परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, जयराम स्वामी, मनोज मान, श्यामसुख शर्मा, महेश शर्मा धन्ना, राजेंद्र शर्मा राजू, रमेश कोतवाल, संजय दाधिच, सुनील छिप्पी, हबीब खान, रमेश स्वामी, रवि भारतीय, डॉक्टर शंभू पंवार, सुभाष आदि ने संत ओमनाथ महाराज और अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डॉक्टर एलके शर्मा, शिक्षाविद प्रदीप मोदी, प्रदीप सोनी, कविता सोनी, सुमिता शर्मा पचरंगिया, स्वाति गुप्ता, प्रणय गुप्ता, जगत सिंह महला, वीरेंद्र शर्मा, शिव कुमार, अनुज शर्मा, सुभाष मेघवाल, प्रशांत मराठा, सोनू निकम, विकास खंडेलवाल, आशीष शर्मा, प्रशांत वर्मा, शुभम शर्मा, सुशील वर्मा, अजय चौमाल सहित काफी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन मनोहरलाल जांगिड़ और कन्हैयालाल लाठ ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!