Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में गौशाला रोड़ पर वार्ड नंबर 38 के रहने वाले रखीराम...

चिड़ावा में गौशाला रोड़ पर वार्ड नंबर 38 के रहने वाले रखीराम ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

चिड़ावा में गौशाला रोड़ पर वार्ड नंबर 38 के एक व्यक्ति ने आज दोपहर को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक रखीराम गुर्जर उर्फ सुरेन्द्र (35 वर्ष) के पिता ने पुलिस को अपने बेटे द्वारा आत्महत्या करने की रिपोर्ट दी है।

दोपहर 2 बजे बाद जब परिजनों ने कमरे में जा कर देखा, तब सुरेन्द्र पंखे से फंदा लगा कर फांसी लगा चुका था। पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतक के पिता किशन लाल ने जानकारी दी कि उसके बड़े भाई बजरंग लाल का 5 वर्ष पूर्व निधन हो गया था, जिनके कोई संतान नहीं थी। रखीराम उर्फ सुरेन्द्र अपने ताऊ बजरंग लाल गुर्जर के गोद गया हुआ था तथा अपनी ताई मूली देवी के पास ही रहता था। मृतक शादीशुदा था, जिसके 4 बच्चे भी हैं। मृतक की पत्नी 4 माह पूर्व अपने बच्चों के साथ अपने पीहर चली गई थी। आज अज्ञात कारणों से रखीराम उर्फ सुरेन्द्र गुर्जर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर पुलिस मृतक के घर पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। पुलिस को मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारम्भिक जांच के बाद मृतक के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में शाम को मृतक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!