Monday, October 5, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

Good morning
Good morning

1– सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज, एकतरफा फैसले लेने का आरोप; मांग- फैसला आने तक कामकाज से अलग रखा जाए

2– जस्टिस भुइयां बोले- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी, इसे कोई बहाना सही नहीं ठहरा सकता; अरबपति हो या रिक्शे वाला, दोनों के वोट बराबर

3– जयराम रमेश ने कहा कि जस्टिस भुइयां की टिप्पणी से यह साबित होता है कि सांविधानिक पद पर बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त ने संविधान के प्रावधानों और उसकी भावना, दोनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जस्टिस भुइयां की टिप्पणी ने ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

4– एसआईआर पर उठे सवाल: कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का हक नहीं; जज की टिप्पणी का दिया हवाला

5– सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने भारत के चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने यह चिंता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट के अधिकार से वंचित होने के मामले को लेकर जताई।

6– जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के पीछे खड़ी थी, तब भारत के साथ रूस था; 70 साल में कश्मीर समेत 4 मसलों पर समर्थन किया

7– तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

8– ‘हमें गिरफ्तार किया जा सकता है’, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास का दावा, सरकार को चेतावनी

9– ‘फिर चारों ओर फैल गए खटमल…’, CJP के प्रदर्शन पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी, बोले- इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा

10– भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकार ओटावा में सोमवार से ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (CEPA) के लिए बातचीत का पांचवां दौर शुरू करेंगे। इसका मकसद इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करना है।  पांच दिन चलने वाली यह बातचीत 9 अक्तूबर को खत्म हो सकती है। बातचीत का चौथा दौर 18 सितंबर को यहां खत्म हुआ था। बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि दोनों देश इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं

11– स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन सोमवार से तीन दिन के लिए भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और भारत-EFTA आर्थिक साझेदारी पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन के बीच सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत होनी है।इसके साथ ही पार्मेलिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे,

12– 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2026) का आज आखिरी दिन है।  नई दिल्ली में “प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” विषय के तहत आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम ने लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, वित्तीय विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विचारकों को एक साथ लाया

13– कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक करेंगे। इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में 10 जनपथ पर AICC सचिवों की बैठक बुलाई थी।

14– लड़ाकू विमान: हिंद-प्रशांत में सैन्य सहयोग मजबूत करने की कवायद, जापान के साथ राफेल एफ4 ने किया हवाई अभ्यास

15– संजय दत्त अपने एक ताजा बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। संजय दत्त ने देश के मौजूदा हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। एक्टर ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उन्होंने शिवजी से प्रार्थना करते हुए उस पुराने दौर के लौटने की कामना की, जब देश में सुकून और शांति का माहौल हुआ करता था।

16– टैक्स अधिकारियों से छिनेगा गिरफ्तारी का अधिकार, अब बिना कोर्ट-ऑर्डर अरेस्ट नहीं कर पाएंगे; GST कानून में सुधार की तैयारी

17– जीएसटी परिषद सात अक्तूबर की बैठक में गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। सामान्य कर विवादों में गिरफ्तारी के बजाय टैक्स वसूली, ब्याज और जुर्माने पर जोर देने की तैयारी है। जीएसटी कानून के कई अपराधों के प्रावधान नरम करने और छोटे करदाताओं को राहत देने पर भी विचार हो रहा है।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!