Saturday, October 3, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

Good morning
Good morning

1– ‘CEC के पास 10 अक्टूबर तक का वक्त, नहीं दिया इस्तीफा तो फिर होगा जंतर-मंतर 2.0’, अभिजीत दीपके का दिल्ली कूच का एलान

2– SIR के खिलाफ मुंबई में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, सभी की टीशर्ट पर गांधी की फोटो; दीपके बोले– गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़, नेहरू दिमाग

3– जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; कहा- मुंबई सिर्फ ट्रेलर, दिल्ली में फाइनल होगा

4– मोदी से कैप्टन स्मित बोले-घायल था पर हिम्मत नहीं हारी, विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था; हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला

5– ‘लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं’, राहुल गांधी बोले- जाना ही होगा ज्ञानेश कुमार
को

6– सुधर जाओ, वरना हम सुधार देंगे; CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास की दिल्ली पुलिस को धमकी

7– CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई में प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने का आदेश आया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें चाय पिलाई और जाने के लिए कहा. दिपके ने कहा कि पुलिस वाले भी कहते हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है

8– दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन, रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा

9– अमित शाह गोशालाओं को देंगे ₹101 करोड़, एमपी में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन; केंद्र-राज्य के पुलिस अफसरों संग 2 घंटे बैठक

10– शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया, नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था

11– विधायक परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बने, मंत्री और ओलिम्पियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके; सुबह वडिंग ने राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा था

12– 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। पांच अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक एक साथ आएंगे। सम्मेलन में लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक साथ उपस्थित रहेंगे

13– ‘एक चिंगारी पूरे देश में फैल रही, यह ताकत रुकने वाली नहीं; CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी

14– यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की छुट्टी; आराधना मिश्रा को कमान, कांग्रेस ने खेला ब्रहामण कार्ड

15– देश के कई राज्यों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। अल नीनो के असर से कमजोर मानसून के बाद अब बिजली की मांग बढ़ गई है। मांग और आपूर्ति में पांच गुना तक का अंतर आ गया है। साथ ही कोयले की किल्लत से भी मुसीबत बढ़ रही है। आगामी रबी सीजन में जब कृषि क्षेत्र में सिंचाई के लिए मांग बढ़ेगी तो अनेक राज्यों में बिजली को लेकर हाहाकार मचना तय है

16– एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया

17– एशियन गेम्स में आज पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच का फाइनल भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पिछले बार के विजेता भारत ने सेमीफाइल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान सेमीफाइल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है। मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा

18– एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला भी आज खेला जाएगा। फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा। पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत ने एक अक्तूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हारकार फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मलयेशिया ने सेमीफाइल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

19– भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

20– न्यू चंडीगढ़ में पहली बार होगा मेंस वनडे, भारत-वेस्टइंडीज तीसरा मैच आज, सिराज की 9 महीने बाद वापसी हो सकती है।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!