Monday, June 1, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में ट्रेनी डिप्टी अंबिका चौधरी के नेतृत्व में पुलिस का ताबड़तोड़...

चिड़ावा में ट्रेनी डिप्टी अंबिका चौधरी के नेतृत्व में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 18 ठिकानों पर दबिश दी; 5 अपराधी डिटेन

झुंझुनूं: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए तीन दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चिड़ावा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच सक्रिय अपराधियों को डिटेन किया है। वहीं फिरौती मांगने के एक मामले में चालानशुदा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement's

वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में चिड़ावा थाना प्रभारी, ट्रेनी आरपीएस अंबिका चौधरी तथा उप निरीक्षक कैलाश चंद्र के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग 18 स्थानों पर दबिश देकर सक्रिय अपराधियों और एबीवीएम गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की।

Advertisement's

फिरौती मांगने के मामले में योगेश शर्मा गिरफ्तार

पुलिस ने फिरौती मांगने के मामले में चालानशुदा आरोपित योगेश शर्मा पुत्र नारायण शर्मा, निवासी वार्ड संख्या 1, बावलिया बाबा मंदिर के पास, चिड़ावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement's

18 ठिकानों पर दबिश, पांच सक्रिय अपराधी डिटेन, अभियान के दौरान अपराधियों पर शिकंजा

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान संदीप उर्फ चिकारा पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी अड़ावता, बाबूलाल उर्फ बाबूड़ा पुत्र रामेश्वरलाल, निवासी चौधरी कॉलोनी चिड़ावा, विशाल भालोठिया पुत्र अमर सिंह, निवासी आदर्श कॉलोनी चिड़ावा, अशोक उर्फ बिल्ला पुत्र रतिराम, निवासी मोहनका की ढाणी तथा कैलाश सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र बलवीर, निवासी लाखू क्षेत्र को डिटेन कर पूछताछ की।

Advertisement's

पुलिस के अनुसार आरबीएम गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुछ सक्रिय अपराधी अपने घरों पर नहीं मिले। ऐसे में उनके परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई और पूछताछ नोट तैयार किए गए।

Advertisement's

संदिग्ध वाहनों की जांच में कई चालान

जयपुर रेंज के निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष नाकाबंदी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान दो काली फिल्म लगे वाहन, दो सीट बेल्ट उल्लंघन और चार बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।

Advertisement's

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!