Monday, June 1, 2026
Homeचिड़ावाJEE Advanced Result 2026: एमडी ग्रुप ने फिर साबित की श्रेष्ठता, 23...

JEE Advanced Result 2026: एमडी ग्रुप ने फिर साबित की श्रेष्ठता, 23 चयन से रचा इतिहास; तनिष बने जिला टॉपर

चिड़ावा: जेईई एडवांस 2026 परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं रोड स्थित एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एमडी करियर लाइन कोचिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 विद्यार्थियों का चयन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के इस परिणाम ने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी है और एक बार फिर यह साबित किया है कि चिड़ावा जैसे शैक्षणिक केंद्र भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देने में सक्षम हैं।

तनिष ने जिले में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ परिणाम

इस वर्ष के परिणाम में तनिष पुत्र संजय अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 1440 तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 161वीं रैंक प्राप्त कर झुंझुनूं जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तनिष की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

Advertisement's

कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति

संस्थान के अन्य सफल विद्यार्थियों में जतिन पुत्र ग्यारसीलाल सैनी ने ऑल इंडिया रैंक 5020, खुशी गुप्ता पुत्री राकेश कुमार गुप्ता ने 7527, ऋषभ स्वामी पुत्र राजेश स्वामी ने 8535, रितेश कुमार पुत्र संदीप कुमार ने 9091, आयुष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा ने 11184 तथा अरुण पुत्र अनिल कुमार ने 11298वीं रैंक प्राप्त की।

इसके अलावा मृदुल पुत्र पवन कुमार, सचिन कुमार पुत्र रणवीर सिंह, यशवर्धन सिंह पुत्र महिपाल सिंह, मयंक यादव पुत्र उमेद सिंह, शशांक जांगिड पुत्र मनोज कुमार, तरुण शर्मा पुत्र वीरेन्द्र पाल शर्मा, परीक्षित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, चंचल जांगिड पुत्री कमल जांगिड, उषा पुत्री विजेंद्र सिंह, चंचल पुत्री श्यामप्रकाश, विकास पुत्र मनोहर सिंह, राज्यवर्धन सिंह पुत्र महिपाल सिंह, संदीप कुमार पुत्र लीलाधर, तुषार वर्मा पुत्र राकेश कुमार वर्मा, अंशु पुत्री सुरेश कुमार तथा मोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन सुनिश्चित किया।

7 विद्यार्थियों का 12वीं के साथ ही चयन

एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के लिए विशेष उपलब्धि यह रही कि चयनित 23 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसे संस्थान की शैक्षणिक रणनीति और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

IIT की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा चिड़ावा

जेईई एडवांस परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) सहित शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का मार्ग खोलती है। इस परीक्षा में तनिष के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की लगातार श्रेष्ठ परिणाम देने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। संस्थान बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवनशैली से दूर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का दावा करता है।

सफलता पर संस्थान में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। डीजे की धुन पर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर सुनील कुमार डांगी, समित डांगी, अंकित गोयल, अमित बलवदा, ज्योति बलवदा, सुभाष कुमावत, नवाब शेख, अजीज खान, अंकित शर्मा और जगदेव सिंह पूनिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का तिलक एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

सफल विद्यार्थियों ने माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, नियमित अध्ययन और एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी के मार्गदर्शन को दिया। संस्थान वर्तमान में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन तथा कक्षा 11-12 के लिए फाउंडेशन एवं टारगेट बैच संचालित कर रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!