चिड़ावा: कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट और परीक्षा पत्र लीक जैसी समस्याओं को लेकर राजस्थान सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी चिड़ावा के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आमजन और किसान वर्ग को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती की लागत बढ़ने से किसानों की स्थिति प्रभावित हुई है और आम परिवारों के लिए दैनिक खर्चों का प्रबंधन कठिन होता जा रहा है।

नीट पेपर लीक और युवाओं की समस्याओं का भी उठाया मुद्दा
ज्ञापन में बेरोजगारी को गंभीर चुनौती बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

जल संकट और पशु चारे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता
ज्ञापन में जल संकट को भी प्रमुख मुद्दा बताया गया। इसमें कहा गया कि कई क्षेत्रों में पानी की समस्या के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं पशुओं के चारे की बढ़ती कीमतों ने पशुपालकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

सरकार से रखी गईं ये प्रमुख मांगें
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने, महंगाई पर नियंत्रण स्थापित करने, बेरोजगारी कम करने, पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कदम उठाने तथा किसानों को उचित दरों पर डीजल और खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा पशु चारे की कीमतों को नियंत्रित करने और जल समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की गई।

गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे उपखंड कार्यालय, लगाए मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे
अपने साथ गैस सिलेंडर लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले गैस सिलेंडर रखकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने “मोदी सरकार मुर्दाबाद” व “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए
ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल
सुमित्रा सैनी निवर्तमान चेयरमैन चिड़ावा, रोहिताश्व रणवा चेयरमैन प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, निहाल सिंह रणवा, विजय मील जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, पूर्व सरपंच नागरमल रावत, प्रशासक अनिल कटेवा, महावीर सिंह, हवासिंह यादव बजावा, अमर सिंह नूनिया, सरपंच प्रतिनिधि शीशराम धतरवाल, विजय सिंह श्योपुरा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार ओजटू, लतीफ खान नरहड़, पूर्व नगर अध्यक्ष चिड़ावा राधेश्याम सुखाडिया, पूर्व पार्षद निखिल नूनिया, शिवलाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी सुभाष भांभू, शीशराम ओला जिला उपाध्यक्ष ओबीसी, रामजीलाल सैनी जिला महासचिव ओबीसी, ब्लॉक महासचिव सत्यवीर सिंह, सुनील शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस पिलानी, कमल दीप गोदारा, रणवीर पूनिया, प्रेम लांबा, सत्यवीर धौलपुरिया ब्लॉक अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष उद्योग प्रकोष्ठ महेश हिम्मतरामका, संजय नूनिया, श्रीराम सैनी, परमानंद बुडानिया, सत्यनारायण गर्वा नारनोद, मोतीलाल डांगी, राजेश काजला, देवेंद्र चौधरी, अतुल कुमार रावत, योगेश नूनिया, संजय नूनिया, प्रेम प्रकाश मोयल, प्रदीप झाझड़िया, मनोज भास्कर, विकास जाखोदिया, बनवारी लाल सैनी, मुकेश रायला, रविन्द्र भांबू, राकेश स्वामी, विद्याधर ग्राम सेवक, दलीपसिंह भोजा का बास, मानसिंह भगीना, वीरेंद्र पूनिया, रणधीर गोठवाल, विनोद कुमार शर्मा, विनोद पूनिया, सत्यनारायण शर्मा, अरविंद बाडेटिया सहित सैंकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।





