Friday, May 29, 2026
Homeझुन्झुनूखेतड़ी में 96 लाख के कॉस्मेटिक माल को आग में जलाने का...

खेतड़ी में 96 लाख के कॉस्मेटिक माल को आग में जलाने का खेल! 80 लाख का सामान बरामद, ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले के खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी और आगजनी मामले का खुलासा करते हुए वाहन चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने करीब 96 लाख रुपये के कॉस्मेटिक सामान को खुर्द-बुर्द कर आग लगने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2255 कार्टन कॉस्मेटिक सामान बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Advertisement's

कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और जुल्फीकार अली के सुपरविजन में खेतड़ी नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सर्वेश कुमार राय निवासी कोलकाता ने रिपोर्ट दी कि 12 मई 2026 को कंटेनर संख्या आरजे 18 जीए 5631 में हिन्दुस्तान लीवर कंपनी का कॉस्मेटिक सामान असम के डुमडुमा तनसुखिया से वापी गुजरात के लिए रवाना किया गया था। वाहन चालक करण सिंह और वाहन मालिक राजकुमार ने निर्धारित मार्ग से हटकर झुंझुनूं पहुंचकर अधिकांश माल गायब कर दिया।

Advertisement's

इसके बाद जसरापुर के पास कंटेनर में आग लगाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर पुलिस ने करण सिंह पुत्र मामचंद निवासी बडली की ढाणी थाना तातारपुर जिला खेरथल और राजकुमार पुत्र धर्मपाल जाट निवासी लोयल थाना खेतड़ी नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से 2255 कार्टन कॉस्मेटिक सामान बरामद किया।

Advertisement's

नवलगढ़ में बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पिता गिरफ्तार

नवलगढ़ थाना पुलिस ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिता श्रीराम पुत्र सांवरमल निवासी वार्ड नंबर 22 नवलगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया ने रिपोर्ट दी कि उसका पति उसके और बेटी के साथ लगातार मारपीट करता था। आरोपित अपनी पुत्री पर गलत नजर रखता था और कई बार कपड़े फाड़कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। प्रताड़ना से परेशान होकर बालिका ने 12 अप्रैल 2026 को आत्महत्या का प्रयास किया। उपचार के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मौत हो गई।

Advertisement's

घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 28 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मण्डावा पुलिस की कार्रवाई, 10 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

मण्डावा थाना पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नदीम पुत्र मोहम्मद दाउद निवासी वार्ड नंबर 13 मण्डावा को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया।

Advertisement's

बुहाना में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 55 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त

बुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब और बोलेरो कैंपर वाहन जब्त किया है। मामले में विजय प्रकाश पुत्र पूर्णमल निवासी सागंवा को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement's

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर और कैंपर वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। तलाशी के दौरान वाहन और घर से शराब बरामद हुई। आरोपित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।

Advertisement's

सूरजगढ़ पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपित को पकड़ा

सूरजगढ़ थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी और सात माह से फरार चल रहे आरोपित कर्मवीर उर्फ कर्मसिंह पुत्र रामसिंह निवासी किढवाना को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपित पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट, अपहरण और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज हैं और वह सूरजगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!