Monday, May 11, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी खत्म! नए ट्यूबवेल के...

चिड़ावा में वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी खत्म! नए ट्यूबवेल के उद्घाटन से वार्ड 21 में खुशी की लहर

चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित गोगाजी की ढाणी में बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में नए ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है। ट्यूबवेल शुरू होने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Advertisement's

उद्घाटन समारोह में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला और निवर्तमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने दोनों अतिथियों का साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित का महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement's

वार्ड 21 के निवासियों को लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और अधिक गहरा गया था। ऐसे में नए ट्यूबवेल का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी खबर साबित हुआ है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर भटकना नहीं पड़ेगा।

Advertisement's

कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद लोकेश कटारिया, अनिल जांगिड़, अरविंद बाडेटिया, रामविलास रामजीलाल सांखला, श्याम टेलर, मक्खनलाल, जुगल सैनी, बाबूलाल मास्टर, विमलेश कटारिया, प्यारेलाल सांखला, बाबूलाल स्वामी, सुरेश सैनी, घीसाराम सैनी, नंदलाल सैनी, श्रीराम सैनी, संदीप सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बनारसी सांखला, शीशराम सैनी, कृष्ण सैनी, मुकेश सैनी, सुल्तान सैनी, पंडित मनीष शर्मा, सुशील सैनी, रामनिवास फोरमैन, मनीराम सांखला, प्रभा, मुन्नी, मीरा, राजू, सोनू, मंजू, बबीता और रेशमी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!