Sunday, May 10, 2026
Homeपिलानीपिलानी के वार्ड 26 में विधायक कोटे से बना नलकूप, विधायक काला...

पिलानी के वार्ड 26 में विधायक कोटे से बना नलकूप, विधायक काला ने किया लोकार्पण, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे वार्डवासी

पिलानी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में विधायक कोटे से नवनिर्मित नलकूप का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। विधायक काला एवं वार्ड के वरिष्ठ सदस्य सज्जन सरावग द्वारा बटन दबाकर नवनिर्मित नलकूप का लोकार्पण किया गया।

Advertisement's

नलकूप के चालू होने से वार्ड में लम्बे समय से व्याप्त गम्भीर पेयजल संकट का समाधान हो गया है। वार्ड वासियों में नलकूप के बन जाने से हर्षोल्लास का माहौल है। इस मौके पर वार्ड वासियों ने विधायक काला को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

Advertisement's

विधायक काला ने अपने उदबोधन में कहा कि पिलानी में किसी प्रकार की भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी क्षेत्र का विकास निरंतर होता रहेगा। उन्होंने बताया कि कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी अगले वर्ष तक पिलानी की जनता को सुलभ हो जाएगा।

Advertisement's

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, बदनगढ़ सरपंच विजेंद्र, दिनेश भार्गव, गोवर्धन पी राठौड़, सुरेन्द्र, विजय सिंह, इलियास भाटी, जयकरण, अविनाश बुडानिया, मांगेलाल काला, इंद्र सिंह लुणायच, योगेश शर्मा, विश्वजीत पूनिया, राजवीर सिंह, प्यारेलाल, रामसिह सैनी, सुरेन्द्र हवलदार, ओमप्रकाश, सुभाष, गोरुराम, जगदीश शर्मा, अनिल शर्मा, जितेंद्र , शुभम वर्मा, अखिल बुडानिया, सुदेश भास्कर, ओमप्रकाश वर्मा, देवेंद्र झाझड़िया, अनिल जांगिड़, कमल तथा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!