Tuesday, April 14, 2026
Homeसिंघानाबारात से लौटते समय मौत का तांडव: भैंसावता के पास फॉर्च्यूनर 50...

बारात से लौटते समय मौत का तांडव: भैंसावता के पास फॉर्च्यूनर 50 मीटर दूर खेत में गिरी, दूल्हे के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

सिंघाना: क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया। भैंसावता गांव के नजदीक करीब रात 1 बजे एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी कई पलटियां खाते हुए सड़क से लगभग 50 मीटर दूर खेत में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

मोई गांव की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि सभी युवक मोई गांव में अपने दोस्त की बारात में शामिल होने आए थे। देर रात दूल्हे की फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर वे चिड़ावा की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे में तीन की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर

हादसे में संदीप कड़वासरा पुत्र सवाई सिंह निवासी उदावास, तनिष्क शेखावत पुत्र मनोहर सिंह निवासी उदावास और धर्मेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी उदावास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय पुत्र सहीराम निवासी बाकरा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को मोर्चरी में रखवाया

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस और सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार या लापरवाही?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!