चिड़ावा: क्षेत्र में शिक्षा का केंद्र बन चुके एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में संस्थान के 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान के सभागार में भव्य सम्मान समारोह एवं विजयोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमेन सुनील कुमार डांगी, प्रबंधक समित डांगी और प्रबंधन सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
विज्ञान, कला और कृषि में टॉपर्स ने बढ़ाया चिड़ावा का मान
विज्ञान संकाय में विवेक महला ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में स्नेहा डेला ने 96.80 प्रतिशत और कृषि संकाय में प्रिया ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिड़ावा टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
इसी क्रम में अन्य मेधावी विद्यार्थियों में प्रिया ने 97 प्रतिशत, आशीष यादव ने 96.40 प्रतिशत, सयाराम ने 96.20 प्रतिशत, हितेश ने 95.60 प्रतिशत, साक्षी ने 95.40 प्रतिशत, पायल जांगिड़ ने 95.20 प्रतिशत, अस्मिता सैनी, तनीषा, साक्षी नेहरा ने 94.20 प्रतिशत, टीना कटारिया, अंजलि, चिराग सोलंकी, निखिल, रिया और सजल सागवान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
सम्मान के साथ जश्न का माहौल, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे समारोह में उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक डीजे की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
चेयरमेन सुनील कुमार डांगी ने सफलता का मंत्र बताया – अनुशासन, अभ्यास और संस्कार
अपने संबोधन में सुनील कुमार डांगी ने इस शानदार सफलता का श्रेय संस्थान के संस्कारमय वातावरण, निरंतर अभ्यास, शिक्षकों के प्रति विश्वास और अनुशासन को दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की भी हो रही तैयारी
एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत एम.डी. करियर लाइन चिड़ावा में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन, 11वीं-12वीं फाउंडेशन के साथ-साथ आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष टारगेट बैच भी संचालित किए जा रहे हैं।




