पिलानी: कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ मंदिर में फागोत्सव को लेकर कस्बे में जोरदार माहौल बना हुआ है। शहरवासी 1 से 3 मार्च तक चलने वाले इस सालाना रंगारंग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। मंदिर परिसर में इन दिनों शाम होते ही धमाल के शौकीन एकत्र होना शुरू हो जाते हैं। देर रात तक चंग की थाप पर लोग थिरकते नजर आते हैं।
संघ के गोविंद पांडे ने बताया कि मुख्य बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडावा से आए कलाकारों के अलावा स्थानीय ढप्प मंडलियां भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। श्री गोपीनाथ मंदिर संघ द्वारा लगातार आठवें वर्ष आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में 1 मार्च को रात्रि 8 बजे से फूलों की होली और भगवान गोपीनाथ को 56 भोग का प्रसाद विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। 2 मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा चंग, ढफ, बांसुरी पर धमाल व राजस्थानी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
3 मार्च को अबीर और गुलाल के साथ गैर भी खेली जाएगी और ढप्प मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कुलदीप सिंह गहलोत के नेतृत्व में मंदिर संघ के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ता सक्रिय
संघ के विकास कुमावत, श्रवण कुमावत, सुनील मेड़तिया, नितिन गुप्ता, शुभम वर्मा, दीपक सोनी, मनीष जाखोदिया, कर्ण सिंह, विक्रम सिंह मोकावत, अशोक सेन, निशित जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, बंटी मित्तल, मयंक हलवाई, गिरीश सोनी, अरुण सोनी, पंकज सोनी, अरुण पाण्डे, विकास पाण्डे, ध्रुव पाण्डे, लक्ष्य पाण्डे, उदय सिंह, नन्दलाल गहलोत, राहुल पंवार, आर्यन नोवाल, विकास सैनी, सुनील जांगिड़, बिट्टू शर्मा, मुकेश मोदी, ताराचंद चोटिया, सुधीर पाण्डे, श्यामलाल पाण्डे, विक्रम भार्गव, अनुपम जाखोदिया, आदित्य कुमावत, विमल शर्मा, श्याम हलवाई, अनिरुद्ध सिंह राठौड़, शिवराज सहित अनेक कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं।






