
खेतड़ी: झुंझुनूं जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना खेतड़ी ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब तीन वर्ष से फरार स्थाई वारंटी रघुवीर सिंह पुत्र खम्भाराम, निवासी महरमपुर, थाना सुलताना, जिला झुंझुनूं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसी अभियान के तहत करीब दो वर्षों से फरार दो अन्य स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हेमराज पुत्र रामस्वरुप कीर, निवासी कीरपुरा, थाना गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं तथा विनित उर्फ कालू पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी थली की ढाणी तन हमीरवास, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार इन आरोपियों की तलाश जारी थी। विशेष रणनीति के तहत टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपियों को दबोचा।





