सूरजगढ़:सूरजगढ़ भी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा पदोन्नति आदेश में ब्लॉक के बीसीएमओ और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) सूरजगढ़ के प्रभारी डॉ. हरेंद्र धनखड़ को डिप्टी डायरेक्टर पद पर क्रमोन्नत किया गया है। संयुक्त सचिव निशा मीणा द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के 80 वरिष्ठ चिकित्सकों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सूरजगढ़ CHC के प्रभारी का नाम भी शामिल है। इस खबर के सामने आते ही सूरजगढ़ स्वास्थ्य विभाग, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, और स्थानीय चिकित्सा स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद CHC परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्टाफ सदस्यों और चिकित्सकों ने डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत हुए डॉ. हरेंद्र धनखड़ का माल्यार्पण कर, साफा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. सिंधु भटैया और दंत चिकित्सक अशोक पचार सहित नेत्रपाल, नरेश कुमार, विक्रम सैनी, बलबीर, राहुल, मनोज महला, सुरेन्द्र और विकास ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में जयप्रकाश, अंबिका, सुभिक्ता चौधरी, संतोष, सोनू और सजना सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इसे सूरजगढ़ CHC के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
संयुक्त सचिव निशा मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 80 वरिष्ठ चिकित्सकों को डिप्टी डायरेक्टर पद पर क्रमोन्नत किया है। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के चलते डॉ. हरेंद्र धनखड़ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।





