Saturday, February 14, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में पुलवामा हमले के शहीदों को नमन, भीम आर्मी ने दीप...

झुंझुनूं में पुलवामा हमले के शहीदों को नमन, भीम आर्मी ने दीप जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं: आज पूरे देश में पुलवामा हमले के शहीदों को याद किया गया। इसी क्रम में झुंझुनूं स्थित शहीद स्मारक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दी गई। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया गया।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना की बरसी पर देशभर में पुलवामा हमले की बरसी मनाई जा रही है और शहीदों को याद किया जा रहा है।

झुंझुनूं के शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला इकाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को आज पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक थी, जिसने हर भारतीय को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया।

विकास आल्हा ने यह भी कहा कि देश की सीमाओं पर जब भी कोई संकट आता है, तब झुंझुनूं जिला, जिसे वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है, हमेशा अपने शौर्य का परिचय देता है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित युवाओं ने “पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अमर रहें” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में कमलेश काला रवि, अजय वर्मा, राजेश गोठवाल, सुनील सीरस्वा, आश्चर्य कुमार बाजला, दिनेश, प्रीतम, शोरभ और आदित्य सहित अनेक युवा मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!