Thursday, March 26, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा की लांबा गोठड़ा पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण, सांसद बृजेंद्र...

चिड़ावा की लांबा गोठड़ा पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण, सांसद बृजेंद्र ओला का भाजपा पर तीखा हमला—कहा “दो साल में कुछ नहीं हुआ”

चिड़ावा: क्षेत्र की ग्राम पंचायत लांबा गोठड़ा में आज विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी तेज नजर आई। कार्यक्रम में सांसद बृजेंद्र ओला और पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने सांसद, विधायक और पंचायत कोटे से बने ट्यूबवेल, आंगनबाड़ी केंद्र और करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर विकास ठप होने और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के आरोप लगाए, जिससे कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लांबा गोठड़ा में सांसद और विधायक कोटे से निर्मित तीन ट्यूबवेल, एक आंगनबाड़ी केंद्र तथा विधायक पंचायत कोटे से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़कों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों को ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान जितने विकास कार्य हुए, उतने कभी नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पिछले दो वर्षों में कोई नया विकास नजर नहीं आया है और वर्तमान में जो उद्घाटन हो रहे हैं, वे कांग्रेस कार्यकाल की योजनाएं हैं। ओला ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है तथा मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर आम मजदूरों के हितों पर चोट की गई है।

पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में पिछले दो वर्षों से शासन व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधायक की बात कलेक्टर नहीं मान रहा, मंत्री की बात मुख्यमंत्री नहीं मान रहा और मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि उनकी कोई नहीं मान रहा। काला ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान हालात से परेशान है और कांग्रेस शासन को याद कर रही है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनीता रणवा, सरपंच संजय सैनी, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा और निहाल सिंह रणवा ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले सांसद और विधायक को नूनिया गोठड़ा से वाहन रैली और डीजे के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।

इस अवसर पर विजय मील जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, विपिन नूनिया उप प्रधान चिड़ावा पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्य नरेंद्र लमोरिया, बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा, खुडाना सरपंच सूबे महावीर सिंह, पूर्व सरपंच ओजटू विनोद डांगी, पूर्व सरपंच मदनलाल सैनी, लालचंद सैनी, संत कुमार भांभू, अनिल जांगिड़ पिलानी, बार काउंसिल झुंझुनूं के पूर्व अध्यक्ष शीशराम सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिलानी विनोद काजला, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह, सुनील जानू और महावीर लांबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सभी अतिथियों द्वारा भामाशाह शुभकरण सैनी के सहयोग से बालाजी मंदिर में 5 लाख रुपये की लागत से बने टीन शेड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत लांबा गोठड़ा के पांच वर्षीय कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!