Friday, March 13, 2026
Homeसुलतानाकेहरपुरा कलां: व्याख्याता निर्मला रेप्सवाल ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण...

केहरपुरा कलां: व्याख्याता निर्मला रेप्सवाल ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुलताना: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केहरपुरा कलां की गृह विज्ञान की व्याख्याता निर्मला रेप्सवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए विद्यालय परिसर में 10 बड़े गमले पौधों सहित भेंट किए तथा दो बड़े अशोक के पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया।

पी.ई.ई.ओ. केहरपुरा कलां कमला चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मला रेप्सवाल ने व्यक्तिगत उत्सव को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए यह अनुकरणीय कार्य किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने कहा कि निर्मला रेप्सवाल शुरू से ही प्रकृति प्रेमी रही हैं और प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर इस प्रकार के पर्यावरण हितैषी कार्य करती हैं, जो विद्यार्थियों व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर व्याख्याता निर्मला रेप्सवाल ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को मिठाई खिलाई तथा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अनिल कुमार, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, सुनीता, सिलोचना, सरिता कुमारी, नवीन, कानाराम, अनिता डैला, सुनील, शंकरलाल, सरोज, लीलाधर, दयाकौर, प्रवीण सिंह राठौड, मिथलेश, अमरेश सिंह, सुरेश कुमार, अनिता भाटी, मनोज कुमारी, किताब देवी, बिजेन्द्र राठी, मोहित बोयल सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!