1– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ फोन पर बात की और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। अमेरिकी सैन्य कार्यवाही के बाद पहली बार दोनों नेताओं ने बात की है।
2– शाह बोले- असम में 64 लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत, कांग्रेस ने राज्य को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया
3– भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवसथा, ICAI में बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
4– अजित पवार की विरासत आगे बढ़ाएंगी सुनेत्रा पवार, आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, लेंगी डिप्टी CM की शपथ
5– मुंबई पहुंचीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, आज शाम ले सकती हैं डिप्टी CM की शपथ
6– अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बन सकती हैं। आज एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। वहीं, सीएम फडणवीस ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के फैसले पर एनसीपी का जो भी फैसला होगा, हमें मंजूर होगा।
7– अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन 260 जिंदगियां छीन लेने वाली इस त्रासदी की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच अभी जारी है और एजेंसी हर संभावित कारण को परख रही है
8– उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं; दिल्ली में बरसेंगे बादल
9– जयशंकर ने अरब देश के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, सहयोग- शांति समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
18– कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की, 9000 करोड़ की संपत्ति, प्राइवेट जेट, 200 से ज्यादा कारों के मालिक थे
11– तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला- लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी, SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं
12– क्रैश हुई चांदी, ₹1.06 लाख गिरकर ₹2.93 लाख पर आई, सोना 20 हजार रुपए सस्ता, 1.49 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली
13– बजट उम्मीद- सोना, चांदी सस्ते हो सकते हैं, ड्यूटी घटकर 4% होने की संभावना; 2025 में चांदी 167%, सोना 75% बढ़ा
14– टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच, सैमसन के फॉर्म पर नजरें; सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्ड
15– ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं
16– ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं
17– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में चेतावनी दी कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि यह नौसैनिक बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। हालांकि इस बारे में ट्रंप ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। ईरान ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि वे भी बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं है।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




