चिड़ावा: भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की खुशी में चिड़ावा में जोरदार उत्साह देखने को मिला।
नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगलवार शाम 5 बजे विवेकानंद चौक पर भाजपा नगर मंडल चिड़ावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नितिन नबीन के नेतृत्व पर भरोसा जताया। आतिशबाजी के बीच पार्टी के झंडों और नारों से क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल ने किया, जिसमें संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह साफ नजर आया।
इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पंचायत समिति प्रधान रोहतास धांगड, पार्षद मदन डारा और पार्षद गंगाधर सैनी सहित कई नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा होगा।

कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश खण्डेलवाल, पार्षद अंकित भगेरिया, पूर्व पार्षद सुरेश, राकेश सर्राफ, रामचंद्र शर्मा, ख्याति केडिया, रिंकू शर्मा, राजेश वर्मा, मोहित तामड़ायत, आशु स्वामी और सुनील भड़िया सक्रिय रूप से मौजूद रहे। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पीयूष बाछूका, सज्जन गोदारा, रजनीकांत मिस्र और राजेन्द्र गिरधर ने युवाओं की ओर से संगठन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
जश्न में विनय सोनी, मंगेश भगत, मयंक, इशू, महेंद्र कुमावत, राम निवास वर्मा, विक्की ठाकुर, नवीन, बलवंत, शुभम वर्मा, चंदन, विशाल सेन, अंकित, चेतन, गौरव, विमल शर्मा, शशिकांत तिवारी, हरि सिंह, मोहन लाल, संदीप और पवन टेलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा विनोद लखा, प्रश्नोत्तम, शुभाश पांडे, अमित श्योराण, सामोद नूनिया, सुनील क्षीपी, मांगे लाल, अनिल, अभिषेक, राजकुमार गजराज, आशीष वर्मा, अशोक पुजारी, चंद्रमौलि, प्रवीन और सुशील डाबला की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।
भाजपा संगठन पर्व के इस आयोजन को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर हुए इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ता नए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।





