Thursday, February 12, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में शिक्षा संकट: अगवाना खुर्द में व्याख्याता के ट्रांसफर पर बवाल,...

सूरजगढ़ में शिक्षा संकट: अगवाना खुर्द में व्याख्याता के ट्रांसफर पर बवाल, आरएलपी की एंट्री से गरमाया मामला

सूरजगढ़: ब्लॉक के अगवाना खुर्द गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भूगोल व्याख्याता अनिल कुमार के ट्रांसफर का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पिछले 8–10 दिनों से छात्र स्कूल नहीं जा रहे, पढ़ाई पूरी तरह ठप है और ग्रामीणों व विद्यार्थियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। अब इस मुद्दे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की राजनीतिक एंट्री होने से मामला और गरमा गया है।

आरएलपी ने दिया प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

आरएलपी नेता दिनेश सहारण सोमवार को अगवाना खुर्द पहुंचे और अभिभावकों, ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सहारण ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटे में व्याख्याता अनिल कुमार का ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और भजनलाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

शिक्षा पर संकट, समाधान की दरकार

11 जनवरी से चल रहे धरने के चलते छात्रों का पूरा शिक्षण सत्र प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है ताकि बच्चे नियमित पढ़ाई पर लौट सकें।

अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं—क्या 24 घंटे के भीतर कोई निर्णय होगा या सूरजगढ़ में बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा?

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!