बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के लिए ले जाते रास्ते में मौत

चिड़ावा: सोमवार देर शाम नजदीकी गांव अडुका में बाइक की टक्कर लगने से घायल हुई बुजुर्ग महिला की इलाज के लिए जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अडुका गांव की निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगेजन पत्नी भोमा लोहार सोमवार देर शाम चिड़ावा – सिंघाना रोड़ को पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मंगेजन सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया लेकिन अफरातफरी के माहौल का फायदा उठाकर बाइक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों व परिजनो द्वारा घायल महिला को निजी वाहन से चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना स्थल पर चिड़ावा थाने से पहुंचे ASI राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल योगेश शर्मा ने हादसे का मौका मुआयना किया व बाइक जब्त कर थाने ले गए‌।

उप जिला अस्पताल में डॉ निर्मला, वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार देर रात झुंझुनूं जिला अस्पताल से घायल महिला को जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

मंगलवार सुबह परिजन महिला के शव को उप जिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। चिड़ावा थाने में खबर कर दी गई है। पुलिस के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!