शनिवार को भी स्कूल में नहीं पहुंचे विद्यार्थी तो समझाइश के लिए अधिकारी पहुंचे ग्रामीणों के पास

सूरजगढ़: ब्लॉक के अगवाना खुर्द गांव के सरकारी विद्यालय में शनिवार को भी विद्यार्थीयों ने स्कूल का रुख नहीं किया।

भूगोल व्याख्याता अनिल कुमार के स्थानांतरण के बाद उपजे विवाद में स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के बाहर धरना देकर स्थानांतरण का विरोध करना प्रारंभ कर दिया।

पिछले 6 दिनों से एसडीएम दीपक चंदन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंता देवी सहित स्कूल स्टाफ व शिक्षा अधिकारीयों ने विद्यार्थियों को समझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन विद्यार्थी नहीं माने।

शुक्रवार को स्थानांतरित हुए अध्यापक सुनील कुमार को भी मौके पर बुलाया गया। अनिल कुमार ने भी विद्यार्थीयों को धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन बात नहीं बनी।

शनिवार को विद्यार्थियों ने धरना तो नहीं दिया लेकिन स्कूल भी नहीं पहुंचे। इसपर एसीबीओ सज्जन कुल्हार व प्रधानाचार्य सैनी कौर गांव में अभिभावकों व ग्रामीणों के बीच पहुंचे व समझाइस की गई।

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ अनिल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने आवेश में आकर टीसी कटवाने का प्रार्थना पत्र दिया है जिसपर उनके द्वारा अभिभावकों को समझाया जा रहा है और सोमवार से स्कूल नियमित तरीके से संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!