Wednesday, February 11, 2026
Homeमंड्रेलासाइबर फ्रॉड में संदिग्ध खाता धारक गिरफ्तार, मण्ड्रेला पुलिस की कार्रवाई

साइबर फ्रॉड में संदिग्ध खाता धारक गिरफ्तार, मण्ड्रेला पुलिस की कार्रवाई

मंड्रेला: झुंझुनूं जिले में साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड पर शिकंजा कसने के लिए मण्ड्रेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के दौरान वित्तीय संदिग्ध गतिविधियों में नाम आने पर वार्ड 15 निवासी मो. आबिद कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच टीम अब बैंक लेनदेन और संभावित गैंग कनेक्शन की गहराई से पड़ताल कर रही है।

मण्ड्रेला थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर तेज कार्रवाई करते हुए वार्ड 15 निवासी 25 वर्षीय मो. आबिद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस पोर्टल पर आए एक मामले में संदिग्ध बैंक लेनदेन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

जांच के दौरान पूछताछ में मो. आबिद कुरैशी अपने बैंक खाते में आई रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदिग्ध जवाब, गतिविधियों और असहयोगी व्यवहार के चलते पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसे हिरासत में लिया। इस दौरान उसकी कथित साइबर ट्रांजैक्शनों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।

गिरफ्तार मो. आबिद कुरैशी से पूछताछ जारी है और बैंक खाते में आए धन के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर फ्रॉड की संभावित बड़ी नेटवर्किंग और लिंक की भी तलाश कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर तय होगी।

पूरी कार्रवाई में मण्ड्रेला थाना प्रभारी कैलाशचंद के साथ जांच में नरेंद्र कुमार और दलिप कुमार भी शामिल रहे। टीम ने आरोपी को घर से समझाइश के साथ थाने लाकर कई घंटे तक विस्तृत पूछताछ की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!