Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीकिशोरपुरा में मकर संक्रांति पर भरेगा भैरूंजी महाराज का विशाल मेला, खेल...

किशोरपुरा में मकर संक्रांति पर भरेगा भैरूंजी महाराज का विशाल मेला, खेल प्रतियोगिताओं से जमेगा रोमांच, तैयारियां जोरों पर

उदयपुरवाटी: किशोरपुरा गांव में इस बार मकर संक्रांति बेहद खास रहने वाली है। भैरुं घाटी स्थित खुतड़मल भैरूंजी महाराज का पारंपरिक मेला 14 जनवरी को आयोजित होगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले में कबड्डी, कुश्ती दंगल, ऊंट-दौड़ और घोड़ी दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

चंवरा-किशोरपुरा क्षेत्र में ग्रामीणों ने भैरुं घाटी में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोग व्यवस्थाएं मजबूत कर रहे हैं। सुरेश मीणा ने कहा कि इस वर्ष पहले से अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है और आसपास से भी श्रद्धालू पहुंचने लगे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया है।

मकर संक्रांति की पूर्व रात्रि जागरण के साथ भजन संध्या होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति रस में डुबो देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि भक्ति कार्यक्रमों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

राजेश खटाणा ने बताया कि इस बार मेले में कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती, ऊंट दौड़ और घोड़ी दौड़ सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सबसे आकर्षक मुकाबला अंतिम कुश्ती दंगल होगा, जिसकी इनामी राशि 21000 रुपये तय की गई है।

स्थानीय युवक विकास खटाणा ने जानकारी दी कि मेले को लेकर बाजार सजने लगा है और बाहर से दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खिलौने, खानपान स्टॉल और ग्रामीण उत्पादों की बिक्री मेले की रौनक बढ़ाएगी।

प्रदीप खटाणा ने कहा कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रियासत ग्रुप संचालक सुमेर सैनी और ग्राम पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। लोगों ने बताया कि जन सहयोग से यह मेला हर वर्ष संरक्षित परंपरा का हिस्सा बन रहा है।

मेले की तैयारियों में किशन सिंह शेखावत, विनोद कुमार, भरत सेन, सोनू कुमावत, लीलाराम खटाणा, दलीप चन्देला, रूपा खटाणा, विक्रम खटाणा, कृष्ण सैन, मुकेश खटाणा और कई युवा सक्रिय रहे। आयोजन समिति ने बताया कि सहयोग की भावना इस आयोजन को खास बनाती है।

(उदयपुरवाटी से भरत सिंह कटारिया की रिपोर्ट)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!