Wednesday, March 11, 2026
Homeसिंघानापिता की वर्दी बनी प्रेरणा, संजय और अमित का राजस्थान पुलिस में...

पिता की वर्दी बनी प्रेरणा, संजय और अमित का राजस्थान पुलिस में चयन

झुंझुनूं: जिले के भैसावता कला गांव के लिए यह क्षण गर्व और खुशी से भरा रहा, जब राजस्थान पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत संजय छिलर और अमित छिलर का अंतिम रूप से चयन हुआ। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया और रिश्तेदारों व परिचितों ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया।

संजय और अमित, महेंद्र कुमार के पुत्र हैं, जो वर्तमान में सुलताना थाने में कार्यरत हैं। एक ही परिवार से दो बेटों का राजस्थान पुलिस में चयन होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

राजस्थान पुलिस दूरसंचार विभाग में संजय छिलर के चयन और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अमित छिलर की सफलता की खबर जैसे ही सामने आई, परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रवक्ता बलबीर नेहरा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के झुंझुनूं जिला संयोजक दिनेश सहारण (फौजी) ने संजय छिलर और अमित छिलर को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और पारिवारिक संस्कारों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।

एक ही परिवार से दो युवाओं का राजस्थान पुलिस में चयन यह दर्शाता है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। भैसावता कला सहित आसपास के क्षेत्रों में इस सफलता को युवाओं के लिए एक मजबूत उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!