Tuesday, March 3, 2026
Homeझुन्झुनूआईपीएल 2026 नीलामी में ₹2.60 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा...

आईपीएल 2026 नीलामी में ₹2.60 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने मुकुल का झुंझुनूं आगमन पर जोरदार स्वागत

झुंझुनूं: आईपीएल 2026 की नीलामी में झुंझुनूं जिले के उभरते क्रिकेट स्टार मुकुल चौधरी ने शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल खीचड़ को ₹2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुकुल, दिलीप खीचड़ के सुपुत्र हैं और झुंझुनूं जिले के गुढ़ा क्षेत्र के निवासी हैं।

मुकुल के चयन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में अंडर-23 क्रिकेट और मुस्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान आकर्षित किया, जिसका परिणाम आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली के रूप में सामने आया।

टीम में चयन के बाद जब मुकुल झुंझुनूं पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर मुकुल का सम्मान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर छोटू स्वामी, विवेक चौधरी, महेश बिजारणियां, मदन ओला, धर्मवीर खरबास, अशोक शर्मा, संजय खीचड़, विक्रम ढाका, रघुवीर जितरवाल, पिंटू घायल, राकेश कसवा, रोहिताश जितरवाल, अनिल लोचिब, राकेश बिजारणियां, भूपेंद्र हवलदार, महेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

सभी ने मुकुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर झुंझुनूं और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!