चिड़ावा: प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। कीर्तन प्रभात फेरी के समापन के बाद कुसुम केडिया के नेतृत्व में वार्ड वाइज महिला समितियां गठित की गईं, जो घर-घर जाकर महिलाओं को 11 दिसंबर को होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण देंगी।
रथ यात्रा की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कुसुम केडिया ने महिलाओं को संगठित करते हुए समितियां बनाई। शोभा चौधरी, टीना शर्मा, रितु अमित सूरजगढ़िया, बबीता सूरजगढ़िया और शारदा मालानी ने कहा कि यह आयोजन सभी समाजों को जोड़ने वाला होगा। वहीं मधुबाला जांगिड़, अनीता चौधरी, सुनीता शर्मा और मधु रवि शर्मा ने बताया कि वे हर घर तक निमंत्रण पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं।

कमेटी की महिलाओं ने बताया कि वार्डों में जाकर विशेष रूप से महिलाओं को प्रभु के दर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुमन मालानी, फूलमती शर्मा, रेखा सैन, मीरा जयप्रकाश वर्मा और सरिता वर्मा की टीम लोगों को समारोह की जानकारी दे रही है। वहीं मुन्नी यादव, ललिता वर्मा, विद्या वर्मा, योगिता बागड़ी, संपत्ति वर्मा, उर्मिला चौधरी और पूनम वर्मा कार्यक्रम के प्रति जागरुकता बढ़ाने में जुटी हैं।
शहर की गलियों में भजन-कीर्तन की गूंज और प्रभा फेरी के आयोजन ने धार्मिक रंग भर दिया है। राजकुमारी तिवारी, नीरू तिवारी, मंजू शर्मा और संतोष पारिक ने बताया कि नौ दिन का यह अभियान श्रद्धालुओं को प्रभु से जोड़ने का माध्यम बनेगा। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों की भागीदारी की उम्मीद है जो इसे ऐतिहासिक बनाएगी।




