सूरजगढ़: पंचायत समिति सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत काजड़ा में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निवर्तमान सरपंच मंजू तंवर ने प्रशासक के रूप में पुनः कार्यभार संभाला। ग्रामीणों की तालियों, साफा एवं माल्यार्पण के साथ हुए स्वागत ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी।

न्यायालय के निर्देशों के तहत मंजू तंवर ने ग्रामीणों की उपस्थिति और बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई को दबाया जा सकता है, पर हराया नहीं जा सकता। यह जीत ग्रामीणों के विश्वास और न्याय की है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पांच वर्षों तक उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पंचायत की सेवा की है।

पंचायत काजड़ा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी और समाजसेवी भरत नागवान ने कहा कि पंचायत को मंजू तंवर जैसा मजबूत और कर्मठ नेतृत्व मिला, जिसके कारण चहुंमुखी विकास संभव हुआ। गरीब तथा असहाय लोगों के घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

इस मौके पर भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, नाहर सिंह शेखावत, भीम सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद सैन, सुभाष सिंह शेखावत, अक्षय शर्मा, प्रताप सिंह तंवर, मदन सिंह तंवर, चंद्रकला, उषा देवी, सम्पत देवी, अनिल जांगिड़, कपिल गुर्जर, विकास मारवाल, धीर सिंह नायक, होशियार सिंह सिंगाठिया और लक्ष्मीकांत जोशी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासक मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!