Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावापिलानी विधायक पितराम काला का बड़ा बयान: “घुटनों के दर्द की असली...

पिलानी विधायक पितराम काला का बड़ा बयान: “घुटनों के दर्द की असली वजह गहराई का पानी, पिएं बरसात का जल” – लांबा गोठड़ा में ब्लॉक स्तरीय जल ग्रहण महोत्सव

चिड़ावा: पिलानी क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर और पानी की किल्लत को देखते हुए जल संरक्षण अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी संदेश को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत लांबा गोठड़ा में जल ग्रहण विभाग द्वारा गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय जल ग्रहण महोत्सव आयोजित किया गया, जहां जल बचाओ अभियान को लेकर कई प्रेरक संदेश और पहल की गईं।

पिलानी में पानी का स्तर चिंता का विषय: विधायक का बयान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पितराम काला ने कहा कि पिलानी विधानसभा में पानी का स्तर तेजी से नीचे जा रहा है और अब हर घर को वर्षा जल संचयन अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गहरे पानी में मौजूद खनिजों के कारण आज लोगों को घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ रही है, जबकि बरसात का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। काला ने आश्वासन दिया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और ढाणियों तक जल्द पानी उपलब्ध होगा।

जल संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने की अपील

चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़ ने लोगों से पानी का सदुपयोग और बचत करने का संदेश दिया। लांबा गोठड़ा सरपंच संजय सैनी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्थानीय जनता से जल संरक्षण में सहयोग की अपील की।

महिलाओं की कलश यात्रा और बच्चों की जल बचाओ रैली

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के बच्चों ने जल बचाओ रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता एवं पौधारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन

इससे पहले निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों द्वारा पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में शामिल रहे प्रतिनिधि और अधिकारी

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा और जिला परिषद सदस्य विनीता रनवा सहित खुड़ाना के सरपंच महावीर सिंह, बख्तावरपुरा के सरपंच अनिल कटेवा, नूनिया गोठड़ा के सरपंच अमर सिंह नूनिया, बुडानिया के सरपंच हनुमान सिंह तथा धतरवाला के सरपंच शीशराम धत्तरवाल शामिल रहे।

जल ग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ के साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमादत झाझडिया, पीएचसी प्रभारी विशाखा शर्मा, पशु चिकित्सक यशपाल कटेवा, अधिशाषी अधिकारी अरुण चौधरी और सहायक अभियंता मनोज खालिया भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!