खेतड़ी में वन्यजीवों की वापसी! समदेड़ा तालाब पर मादा लेपर्ड दो शावकों संग कैमरे में कैद

खेतड़ी: झुंझुनूं जिले के खेतड़ी वन्य अभयारण्य में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। समदेड़ा तालाब के पास एक मादा लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ कैमरे में ट्रैप हुई है। यह दुर्लभ मूवमेंट खेतड़ी जंगलों में लेपर्ड की बढ़ती संख्या और सुरक्षित आवास का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

पिछले कई दिनों से समदेड़ा तालाब, बागोर और पानोता धाम के आसपास लेपर्ड के मूवमेंट की सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं निगरानियों के दौरान अंधेरी रात में डिजिटल कैमरों ने इस मां लेपर्ड और दो शावकों को रिकॉर्ड किया, जिससे क्षेत्र में वन्यजीव गतिविधियां और पुष्ट हो गईं।

रेंजर पवन शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे एक माह के विशेष लेपर्ड गणना अभियान के तहत खेतड़ी वन्य अभयारण्य में 12 से अधिक डिजिटल ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन्हीं कैमरों में यह नई तस्वीरें कैद हुईं, जो अब वन विभाग के लिए अध्ययन का महत्वपूर्ण डेटा बनेंगी।

वन विभाग का मानना है कि यह दृश्य खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में वन्यजीव संरक्षण की सफलता का संकेत है। मादा लेपर्ड का यहां सुरक्षित वातावरण में अपने दो शावकों के साथ दिखना इस क्षेत्र में जैव विविधता को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!