झुंझुनूं: बेरोजगार और कौशलयुक्त युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजकीय आईटीआई उदावास में 8 दिसंबर को होने वाला अप्रेंटिसशिप मेला नौकरी, ट्रेनिंग और इंडस्ट्री में करियर शुरू करने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। इस रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां युवा प्रतिभाओं का चयन करेंगी।

राजकीय आईटीआई उदावास में सोमवार, 08 दिसंबर की सुबह 9 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। निदेशक उमा झाझडिया ने बताया कि इस मेले में उद्योगों से जुड़कर युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

मेले में गुजरात की मुद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा की एसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, पोलिमेडिक्योर लिमिटेड और श्रीराम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियां युवाओं को नियुक्ति और प्रशिक्षण अवसर प्रदान करेंगी।

उमा झाझडिया ने बताया कि 8वीं, 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, साथ ही ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक जो अप्रेंटिसशिप या रोजगार पाना चाहते हैं, वे इस मेले में शामिल होकर चयनित होने का मौका पा सकते हैं।

मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ लाना आवश्यक रहेगा।—

अपडेटेड बायोडाटा
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
10वीं की अंकतालिका
बैंक पासबुक
शैक्षणिक प्रमाणपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!