Tuesday, March 3, 2026
Homeसूरजगढ़असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल...

असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सूरजगढ़: कस्बे के काजड़ा चुंगी क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर गिर जाने से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अशोक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जीणी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा जीवन ज्योति रक्षा समिति को दी गई, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

समिति संचालक अशोक जांगिड़ ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य सूरजगढ़ व आसपास के इलाकों में होने वाले हादसों में तुरंत मदद पहुंचाकर अहम भूमिका निभा रहे है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!