चिड़ावा: शहर के पिलानी रोड़ बाइपास चौराहे पर रविवार शाम 6 बजे भारी यातायात के चलते जाम लग गया। चिड़ावा सीआई आशाराम गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।

शादी का बड़ा मुहुर्त होने की वजह से शाम को चारों तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में लोग फंसे नजर आए।

सूचना पर चिड़ावा सीआई आशाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो पाए।

चिड़ावा थाने से एएसआई धर्मपाल, हेड कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल सुरेंद्र, सुनील, ट्रेफिक से हेड कांस्टेबल पर्वत सिंह , कांस्टेबल शमशेर, कांस्टेबल मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे व यातायात सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!