चिड़ावा: शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सबसे अधिक लोड वाले विवेकानंद चौक फीडर को दो हिस्सों में बांटने की प्रक्रिया पूरी होने की कगार पर है। इससे बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। नया फीडर जनवरी 2026 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।
चिड़ावा के विवेकानंद चौक फीडर पर अत्यधिक बिजली लोड के चलते बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग हो रही थी। उपभोक्ताओं की शिकायत बढ़ने के बाद बिजली निगम ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए फीडर को दो हिस्सों में बांटने की योजना लागू की।
सहायक अभियंता निधि मिश्रा ने बताया कि मौजूदा गांधी चौक फीडर पर लोड ज्यादा होने से लंबे समय से परेशानी आ रही थी, इसलिए नया फीडर तैयार किया जा रहा है।
नए फीडर की तकनीकी तैयारी — 11 हजार KVA की अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा चुकी है। केबल को खेतड़ी रोड पावर हाउस से कोर्ट तक जोड़ा गया। ट्रांसफॉर्मर कनेक्शन की व्यवस्था अंतिम चरण में है। जीएसएस पर लाइन जोड़ने का काम शेष है। यह नया फीडर चिड़ावा की अड़ावतिया कॉलोनी में रानीसती मंदिर के पास तैयार किया जा रहा है।
नया फीडर बनने से लगभग 4000 में से केवल 2000 उपभोक्ताओं पर ही फॉल्ट का असर होगा। फॉल्ट डिटेक्शन और मरम्मत पहले से ज्यादा तेजी से हो पाएगा। ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या में बड़ा सुधार कि उम्मीद है। तकनीकी क्षति (लाइन लॉस) में कमी आएगी। इन सब बदलाओं से चिड़ावा बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय हो जाएगी।




