Thursday, March 5, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा कॉलेज में संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र निर्माण का...

चिड़ावा कॉलेज में संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

चिड़ावा: को संविधान दिवस कार्यक्रम के तहत चिड़ावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र निर्माण और आदर्श नागरिक बनने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ ऋचा कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल भावना और नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूक किया।

चिड़ावा कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी लेफ्ट. जितेंद्र सिंह शेखावत ने कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों और राष्ट्रीय विकास में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और देशभक्ति से जुड़े एनसीसी मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के व्याख्याता कुलदीप भगत ने छात्रों से संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी कैडेट्स ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ ऋचा कुलश्रेष्ठ समेत महाविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और संविधान दिवस के महत्व पर विचार साझा किए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!