Tuesday, March 3, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, समाज ने...

चिड़ावा में महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, समाज ने लिया शिक्षा व समानता का संकल्प

चिड़ावा: शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 135वीं पुण्यतिथि पर माली सैनी समाज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय और शिक्षावादी विचारों के प्रतीक फुले को याद करते हुए समाज बंधुओं ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जमालपुरिया आवास परिसर मुनका की ढाणी, वार्ड 3 में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में महेंद्र शास्त्री के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने नेतृत्व करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शिक्षा, समानता, और सामाजिक सुधार के उनके कार्यों को याद किया गया तथा युवाओं को उनके सिद्धांतों का पालन करने की प्रेरणा दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। समाज में पिछड़े वर्गों को जागरूक कर उन्हें मजबूत बनाने के लिए फुले के आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में शीशराम सैनी बिल्लू, ओमप्रकाश सैनी, अमर सिंह सैनी, राधेश्याम सैनी, सूबेदार शंकरलाल सैनी, ओमप्रकाश चंदेलिया, राजेंद्र जमादार, महेंद्र हलवाई, संजय सैनी, सुशील सैनी, रामकिशन सैनी (कर सलाहकार), ख्यालीराम सैनी, मनोज हलवाई, सौरभ सैनी, किरोड़ीमल सैनी, सुभाष सैनी सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। महिलाओं में भागवती देवी, सुमित्रा सैनी और अनीता देवी ने भी फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!