चिड़ावा/अडुका: समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अडुका में 2 दिसम्बर 2025, मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वामी फार्म हाउस, गुर्जरों की ढाणी, अडुका में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन सुबह 10:15 बजे से शुरू होगा।

यह रक्तदान शिविर मनोज स्वामी द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता (स्व. जगदीश प्रसाद स्वामी एवं स्व. संतरा देवी) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को बचाने हेतु रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान से जोड़ना है।

मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड कैप्टन विनोद काजला एवं संचालक शार्प सुट एकेडमी रिकों एरिया, अडुका कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंडित आचार्य कुलदीप शास्त्री, डांगर रोड चिड़ावा शामिल होंगे।

शिविर का संचालन DSM ब्लड सेंटर, चिड़ावा द्वारा किया जाएगा ताकि रक्त संग्रह एवं चिकित्सा संबंधी प्रक्रियाएँ सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकें।

मनोज स्वामी ने क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में सक्षम होता है और इसी उद्देश्य से यह सामाजिक अभियान चलाया जा रहा है।

रक्तदान शिविर से जुड़ी अधिक जानकारी एवं सहयोग हेतु संपर्क संख्या — 94614-18884 जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!