समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

भीम आर्मी सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष बने प्रीतम बिजौली, पदभार ग्रहण किया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

सूरजगढ़: भीम आर्मी भारत एकता मिशन की तहसील स्तरीय संगठन संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णय लेते हुए प्रीतम बिजौली को सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल एवं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति औपचारिक रूप से घोषित की गई।

नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि संगठन संविधानिक दायरे में रहकर सामाजिक न्याय शिक्षा समानता और भाईचारे के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को प्रत्येक गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रूप से कार्य करेंगे और सदस्यों को जोड़कर मिशन को मजबूती देंगे।

प्रीतम बिजौली के नियुक्त होने पर क्षेत्र भर के संगठन पदाधिकारियों एवं युवाओं में उत्साह का वातावरण रहा। सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनिया अनिल खुड़ीवाल दिनेश तंवर राधेश्याम चिरानिया ओमप्रकाश सेवदा दारासिंह सिरोवा विनोद कासनी रामानंद सिरसला राकेश काला बिजौली अभिषेक बड़गुजर जितेश अमरसिंहपुरा रवि कासनी योगेश सिंघल लोटिया संदीप गोठवाल अशोक आलड़िया भोपालपुरा विकास रोहिला बिजौली मनीष अमरसिंहपुरा चेतन गाढाखेड़ा अंकित काला बिजौली मनीष काला बिजौली सहित क्षेत्र के अनेक साथीगण एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें