बिरला एजुकेशन ट्रस्ट (BET) इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट 2025: बिरला बालिका विद्यापीठ के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर 14-15 नवम्बर को होगा आयोजन

पिलानी, 13 नवम्बर: बिरला एजुकेशन ट्रस्ट (BET) इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट 2025 का आयोजन 14 व 15 नवम्बर को बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर होगा। एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन समारोह 14 नवम्बर को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एसएस नायर (एवीएसएम) होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यापीठ के 2019 बैच की पूर्व छात्रा और एथलीट तनु श्री भी समारोह में शामिल होंगी।

बीईटी के लाइजनिंग अधिकारी डॉ मनोज जांगिड़ ने बताया कि 14-15 नवम्बर को आयोजित एथलेटिक्स मीट में बिरला एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित — बिरला बालिका विद्यापीठ (पिलानी), बिरला पब्लिक स्कूल (पिलानी), बिरला स्कूल पिलानी (पिलानी), बिरला शिशु विहार (पिलानी), बिरला पब्लिक स्कूल (किशनगढ़), बिरला पब्लिक स्कूल (श्री गंगानगर) के एथलीट्स भाग लेंगे।

डॉ मनोज जांगिड़ ने बताया कि बीईटी इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट- 2025 में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के एथलीट्स शामिल होंगे।

एथलेटिक्स मीट का समापन 15 नवम्बर को होगा। बिरला बालिका विद्यापीठ के स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुबह 11 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!