Thursday, February 12, 2026
Homeसूरजगढ़भापर व कुम्हारों का बास में जगमगाए एलईडी लाइट बोर्ड, मंजू तंवर...

भापर व कुम्हारों का बास में जगमगाए एलईडी लाइट बोर्ड, मंजू तंवर और भामाशाह प्रवीण काजड़िया का सराहनीय प्रयास

सूरजगढ़ (झुंझुनूं): ग्राम भापर और ग्राम कुम्हारों का बास में अब रातें भी रोशनी से चमकेंगी। राष्ट्रीय सरपंच संघ की उपाध्यक्ष और पूर्व सरपंच मंजू तंवर ने दोनों गांवों में लगाए गए एलईडी लाइट बोर्डों का उद्घाटन किया। यह कार्य भामाशाह प्रवीण काजड़िया के सहयोग से संपन्न हुआ, जिन्होंने अपनी माता मैना देवी और पिता श्याम सुंदर काजड़िया की पुण्य स्मृति में इन बोर्डों को लगवाया।

गांवों के नाम चमके एलईडी लाइट्स में

मंजू तंवर ने बटन दबाकर एलईडी बोर्डों का शुभारंभ किया और कहा कि ग्रामीण विकास में भामाशाहों का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवीण काजड़िया ने अपनी पारिवारिक परंपरा को निभाते हुए सामाजिक योगदान का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ग्राम पंचायत काजड़ा को भामाशाहों की धरा बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के काजड़िया, संघी और केडिया परिवार वर्षों से पंचायत के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं और भविष्य में भी यह सहयोग जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार, की प्रशंसा

स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों गांवों में लाइट्स बोर्ड लगवाने के लिए प्रवीण काजड़िया का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से गांवों की पहचान और सौंदर्य में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक राकेश कुमावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, अशोक कुमावत, विकास बुडानिया, ओमप्रकाश धींवा, मुकेश कुमार, मांगेलाल बुडानिया और सुनील राजोरिया मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह परिवार की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

पंचायत विकास में भामाशाहों का निरंतर योगदान

काजड़ा, सूरजगढ़ क्षेत्र लंबे समय से ऐसे परिवारों की जन्मस्थली रहा है जो समाजसेवा और जनहित कार्यों में अग्रणी रहे हैं। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में काजड़िया परिवार सहित अन्य समाजसेवी परिवारों ने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!