Tuesday, March 10, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह, शहर में निकला...

सूरजगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह, शहर में निकला भव्य पथ संचलन

सूरजगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सूरजगढ़ में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ की विचारधारा, स्थापना इतिहास और राष्ट्र निर्माण में संगठन के योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का आयोजन बरासिया कॉलेज के ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के विभाग प्रचारक मुकेश ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघ संचालक अनिल गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के 100 वर्ष के इतिहास और सामाजिक समरसता के संदेश पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ समाज के हर वर्ग को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। पथ संचलन के दौरान शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, प्रधान बलवान सिंह, नगर खण्ड प्रमुख अशोक सिरोवा, संदीप शर्मा, संतोष कुमावत, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, सज्जन जांगिड़, राकेश नांदवाला, मुकेश, विकास शर्मा, संघ बौद्धिक प्रमुख प्रमोद, विशन पाल, कृष्ण शर्मा, रविन्द्र, उमराव, रोहिताश सहित अन्य संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!